छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-43 छात्राओं को विभिन्न स्तर के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की ओर से पुलिसिंग और कानून की जानकारी दी गई

अयोध्या। छात्र पुलिस प्रशिक्षण सीख योजना के तहत शहर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को दी पुलिसिंग और कानून की जानकारी दी गई। एक माह के  कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया।   योजना के तहत शहर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों राजा मोहन मनूचा बालिका महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कालेज समेत अन्य की चयनित 43 छात्राओं को विभिन्न स्तर के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की ओर से पुलिसिंग और कानून की जानकारी दी गई।

एक माह तक चलने वाला यह प्रशिक्षण शहर के कोतवाली नगर, थाना कैंट और महिला थाने पर संचालित किया गया। जिसमें छात्राओं को लोक कौशल मे सुधार,कानून,आपराधिक प्रक्रिया,साइबर क्राइम व पुलिस की दैनिक कार्य प्रणाली आदि के सम्बन्ध में बताया गया और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।  साथ ही महिला पुलिस की ओर से महिला संबंधी अपराध तथा महिलाओं के लिए शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं और मदद के लिए संचालित टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई तथा इनके कंट्रोल रूम से सूचना संबंधित तक पहुँचने और कार्रवाई आदि के बारे में बताया गया।

योजना के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सहायता केंद्र की मदद से 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 43 छात्राओं को पुलिस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ही नहीं दी गई बल्कि इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। योजना में राष्ट्रिय सेवा योजना की जनपदीय नोडल अधिकारी श्रीमती ज्योतिमा सूर्यवंशी,सर्किल के प्रभारियों, साइबर तथा महिला पुलिस की ओर से व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस प्रशिक्षण से छात्राओं को पुलिस की दैनिक कार्य प्रणाली समेत कानून और उसकी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी मिली है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya