सरयू तट पर पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को दी गई अंतिम विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। संत कबीर नगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन हो गए।  पवित्र सरयू तट पर गमगीन माहौल में परिवारी जन के साथ समर्थकों और राजनेताओं ने अंतिम विदाई दी। स्व. शरद त्रिपाठी के बड़े पुत्र मृगेंद्र मणि त्रिपाठी ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी।

शुक्रवार दोपहर श्रद्धांजलि देने के लिए सरयू तट पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पिता रमापति राम त्रिपाठी को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने अयोध्या के साधु संत और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, केसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती, पूर्व सांसद विनय कटियार, जगद्गुरु राघवाचार्य समेत हजारों की संख्या में समर्थकों ने गमगीन माहौल में अपने नेता को आखिरी विदाई दी।

इसे भी पढ़े  भाजपा सरकार संविधान बदलने का रच रही कुचक्र : अजय राय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya