in ,

पूरे प्रदेश में मजबूती से जिप अध्यक्ष का चुनाव लड रही भाजपा़

सरकारी तंत्र का दुरुपयोग सपा और बसपा करती थी भाजपा नहीं

अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। अयोध्या समेत सर्वाधिक सीटों पर विजय मिलेगी।जो निर्दलीय सदस्य जीत कर आए हैं उनके मन में यही भाव है कि भाजपा को ही वोट किया जाए।

डिप्टी सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी केवल निंदा करती है और अपराध को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। कोई भी सपा को वोट देना नहीं चाहता है। सभी भाजपा के पक्ष में वोट देना चाहते हैं।पूरे प्रदेश में जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने सपा के आरोप पर बोलते हुए कहा जब यह लोग हारते हैं तो बहाना खोजते हैं।भाजपा अगर लोकतंत्र का हनन करती तो प्रदेश के सभी 75 जिलों में अध्यक्ष भाजपा का होता।

कुछ जिलों में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं कुछ जिलों में चुनाव हो रहे।इस तरह के आरोप अनर्गल हैं।आरोपों में कोई सच्चाई नहीं। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग सपा और बसपा करती थी। भाजपा नहीं करती हैं।

इसे भी पढ़े  हत्या के मामले में प्रेमी-प्रेमिका को आजीवन कठोर कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

भव्य राम मन्दिर निर्माण से रामभक्तों को मिलेगा सुख : केशव प्रसाद मौर्य

सरयू तट पर पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को दी गई अंतिम विदाई