in

खो-खो प्रतियोगिता : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को वाक ओवर से हासिल हुई जीत

अन्तर विश्वविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का दूसरा दिन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर के खेल प्रांगण में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन 08 दिसम्बर,को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को वाक ओवर द्वारा जीत हासिल हुई। वहीं दूसरे मैच में मुंबई विश्वविद्यालय ने कालीकट विश्वविद्यालय को 1 पॉइंट और 2 मिनट 30 सेकंड टाइम स्पेयर से हराकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में कवित्री बी.सी.एन.एम. विश्वविद्यालय जलगांव और किट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर के मध्य मैच में किट विश्वविद्यालय ने मैच 5 पॉइंट और एक इनिंग से जीता। चौथे मैच में मैसूर विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच भिड़ंत में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने मैच को 2 पॉइंट से जीत लिया। 5 वें मैच में केरला विश्वविद्यालय ने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे को 1 पॉइंट और 1 मिनट टाइम स्पेयर से हराया। प्रतियोगिता के छठे मैच में अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की टीम ने कल्याणी विश्वविद्यालय को 4 पॉइंट से हराकर जीत हासिल की।
इससे पहले पूर्व संध्या में किट विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय के मध्य मैच में पंजाब विश्वविद्यालय ने मैच 1 पॉइंट और एक इनिंग से जीता। मैसूर विश्वविद्यालय और कवित्री विश्वविद्यालय के मध्य मैच में मैसूर विश्वविद्यालय ने मैच को 3 पॉइंट और एक इनिंग से जीता। सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय और कल्याणी विश्वविद्यालय के बीच मैच में पुणे 8 पॉइंट से विजेता रहा। अवध विश्वविद्यालय और केरला विश्वविद्यालय के बीच मैच मे अवध विश्वविद्यालय ने मैच को एक प्वाइंट और 7 मिनट 30 सेकंड टाइम स्पेयर से जीता। एम.डी विश्वविद्यालय रोहतक और बैंगलोर विश्वविद्यालय के मध्य मैच में रोहतक 1 पॉइंट और एक इनिंग से विजेता घोषित हुआ। उत्कल विश्वविद्यालय और शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर के मध्य मैच में शिवाजी विश्वविद्यालय 8 पॉइंट और एक इनिंग से विजयी रही। इससे पहले आयोजन सचिव डॉ. संतोष गौड़ और आयोजन समन्वयक डॉ मुकेश कुमार वर्मा और शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
निर्णायको की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय निर्णायक जिनमें राजेश कुमार वर्मा ,सत्य प्रकाश तिवारी ख़य्याम, राकेश यादव, नवनीत, सरवरे आलम संतोष सिंह, जगेसर सैनी, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रताप सिंह, नवीन वर्मा अरविंद यादव, ओम शिव तिवारी, मंजीत, रंजीत, बृजेश कुमार यादव, अमित मिश्रा, एवं राम बहादुर पाल रहे। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. एस के रायजादा, डॉ. शैलेंद्र कुमार वर्मा, कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिह, डॉ.योगेश्वर सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ अनुराग पांडे, डॉ. बृजेश यादव, योगेश्वर सिंह, डॉ. संघर्ष सिंह, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, देवेंद्र वर्मा, मोहिनी पांडे, डॉ. राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, स्वयंसेवी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

एफपीएल-7 का आगाज कल

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे ‘‘समरसता कुंभ’’ का उद्घाटन