चांदपुर डाभासेमर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-उच्चाधिकारियों की टीम ने निरीक्षण कर लगाई मुहर

अयोध्या। जनपद में एक और केंद्रीय विद्यालय के लिए रास्ता आसान हो गया है। विद्यालय की भूमि को अधिकारियों ने जांच कर अन्तिमरूप से फाइनल कर दिया है। गुरुवार को मसौधा ब्लाक के ग्राम चांदपुर डाभासेमर, परगना हवेली अवध, तहसील सदर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के सम्बन्ध में डीके द्विवेदी, उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, अमित श्रीवास्तव प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय फैजाबाद, अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व वीके तिवारी, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग के साथ भूमि का निरीक्षण किया और उक्त भूमि को विद्यालय भवन निर्माण को उपयुक्त पाया है।

इसी के साथ ही क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर में प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय संचालन को अस्थायी रूप से भवन/कक्षों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। जिस पर उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी सहमति भी जताई है। इसी क्रम में अस्थायी केन्द्रीय विद्यालय के संचालन को प्रस्ताव आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली को प्रेषित कर दिया गया है। शीघ्र ही अयोध्यावासियों को एक नवीन केन्द्रीय विद्यालय के रूप में एक और अच्छी गुणवत्ता का शैक्षणिक संस्थान प्राप्त होगा।

 

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya