अयोध्या। सामाजिक संगठन कायस्थ सेवा समाज द्वारा सेवा ही उद्देश्य संकल्प कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए द्वारिका पुरम जनौरा में मास्क वितरण एवं संवाद कार्यक्रम में लोगों को मास्क वितरित किया गया तथा सामाजिक दूरी का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बचाव ही सुरक्षा है । हम सभी को प्रसाशन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए तथा अनावश्यक बाहर नहीं निकलना चाहिए। संगठन के महामन्त्री अँकुर श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा संगठन कायस्थ सेवा समाज प्रतिदिन आमजन की सेवा में कार्यरत है। यह कार्य हम कोरोना को हराने तक करते रहेंगे।
कायस्थ सेवा समाज ने वितरित किया मास्क
107
previous post