सैन्य शहीद स्मृतिका पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट द्वारा कारगिल में शहीद हवलदार जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय को शहादत दिवस पर शहीद की वीर नारी शीला पाण्डेय व पुत्र विजय कुमार पुत्री ज्योति व प्रीति ने पंकज पाठक के साथ पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि दिया। विशिष्ट अतिथि कारगिल युद्ध के पराक्रमी सूबेदार मेजर राम सुरेश वर्मा, डा0 संतोष कुमार सिंह व राजेश कुमार गौण पार्षद, के साथ सैन्य शहीद स्मृतिका चौक पर पुष्पांजलि कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर सेना में पराक्रम के लिए कैप्टन एस0एन0 सिंह, सूबेदार मेजर राम सुरेश वर्मा, नायक रमाकान्त तिवारी व कवीन्द्र साहनी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वी0वी0 मिश्रा, पूर्व वायु सेना अधिकारी ने किया। संचालन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया। ज्ञातव्य हो कि फैजाबाद जिले के पूरा बाजार भदौली खुर्द ग्राम के निवासी स्व0 रामराज पाण्डेय के घर में जन्म लिया था। जगदम्बा पाण्डेय तथा उनके बडे़े भाई सेना में थे। और दो भाई घर पर रहकर खेती करते थे। पिता जी रेलवे में गार्ड थे। वहां पर ही शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त सेना में भर्ती हो गये। सेना के 13 मैकनाइज इन्फैन्ट्री में कार्य करने लगे। आपरेश्ज्ञन रक्षक में कारगिल में भेज दिये गये। दुश्मनों से लड़ते हुए 14 मार्च 1999 को वीरगति प्राप्त किया। उस समय इनके दो पुत्री व एक पुत्र छोटे-छोटे थे। जगदम्बा पाण्डेय को मरणोपरान्त उनकी पत्नी शीला पाण्डेय को सैन्य अधिकारियों द्वारा सेना मेडल दिया गया। देश की सेना को इन पर गर्व है, देश इन्हें सलाम करता है। इस मौके पर बी0बी0 मिश्रा, वायु सेना अधिकारी कैप्टन पी0बी0 उपा कैप्टन एस0एन0 सिंह, सूबेदार मेजर राम सुरेश वर्मा, सूबेदार इत्काद हुसैन, हवलदार सत्यप्रकाश यादव, नायक रमाकान्त तिवारी के साथ शहीद परिवार के विजय कुमार पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, प्रीति पाण्डेय व पंकज पाठक तथा ट्रस्ट के सदस्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह, सरदार मंजीत सिंह, कवीन्द्र साहनी, सचिन सरीन, रमेश आर्य, शरद सिंह, आनन्द अग्रहरि व ओम प्रकाश सिंह नाहर शामिल रहे।