कोविड नियमों के तहत ही निकाली जाएगी कलशयात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति की बैठक

अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति अयोध्या मंडल के शक्ति वाहिनी की बैठक छोटी देवकाली में सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता रमापति पांडे ने की। निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 के कारण 18 वर्ष से ऊपर की लड़कियां और महिलाएं सामान्य रूप से परंपरागत तरीके से कलश यात्रा का कार्यक्रम संपन्न कराएंगे।

शक्ति वाहिनी की संयोजक बिंदु सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोविड-19 का पालन करते हुए 6 अक्टूबर को दिन में 3:00 बजे मां सरयू के तट से कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 18 वर्ष से ऊपर की लड़कियां महिलाएं स्वेच्छा से कलश यात्रा में भाग ले सकती हैं अगर उनको कोविड-19 का टीका लगा हो।

अध्यक्ष रमापति पांडे ने बताया कि अभी पूरा देश कोरोना से उबरा नहीं इसलिए हमें देश के वैज्ञानिकों और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। संयोजक महंत धनुषधरी शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल में मंडल के अंतर्गत 63 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ था i इस वर्ष भी उतनी समितियां अपने परिसर के अंदर कोविड-19 का पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाएगी। 6 अक्टूबर को कलश यात्रा 7 अक्टूबर को कलश स्थापना, 15 अक्टूबर को विजय दशमी पूजा विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय समिति सभी समितियों से कोविड-19 का पालन करने का निवेदन करती है।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya