कैंडल जलाकर दिव्यांग सपा नेता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में आगरा में दिनदहाड़े दलित छात्रा को जलाए जाने पर गुलाबबाड़ी गेट पर कैंडल जलाकर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया तथा दिव्यांग पंडित समरजीत ने कहा आज हमारी बहन बेटियां बोझ नहीं है गुंडों माफियाओं का बोलबाला है जो छात्राएं स्कूल जाती हैं उनको हमेशा भय बना रहता है आज सरकार तथा प्रशासन का भय समाज में नहीं है चारों तरफ अत्याचार का बोल बाला है आज भाजपा के मंत्री और विधायक केवल हनुमान जी की जातियां बांटने में मकबूल हैं। इस मौके पर मोहनलाल, शिवकुमार, कालिका प्रसाद, जय किसान, भोला कुमार, राजेश, शिव कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर दान गबन की जांच करने पहुंची एसआईटी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya