भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला
अयोध्या। स्काउट संस्था के समर्पित पदाधिकारी अनूप मल्होत्रा को भारत स्काउट और गाइड के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित अटास इंडिया के समारोह में उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश जावेरी ने अटास स्कार्फ और अटास पैच देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अटास इंडिया के संयोजक मेकमैकी एवं भारत स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ केके खंडेलवाल के साथ राष्ट्रीय निदेशक राजकुमार कौशिक भी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के सर्वोच्च स्काउट पुरस्कार को ग्रहण करने वाले सदस्यों के लिए गठित एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर्स स्काउट का गठन हांगकांग में किया गया। चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे देश से विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से चार सदस्यों ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया । जिसमें अटास इंडिया की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई तथा भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा अटास के सदस्यों को स्काउट गाइड का चीफ एंबेसडर बताया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाराताजपुर के सहायक अध्यापक श्री मल्होत्रा ने इस सम्मान मिलने के उपरांत संपूर्ण उत्तर प्रदेश में पूर्व राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स को इस अंतरराष्ट्रीय संस्था से जोड़ने का अभियान चलाने का संकल्प लिया।
श्री मल्होत्रा को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलने पर स्काउट संस्था के जिला संरक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी,डॉ नीलकांत वर्मा,डॉ मणि शंकर तिवारी, जिला मुख्य आयुक्त डॉ राम सुरेश मिश्र, जिला स्काउट आयुक्त देवी प्रसाद वर्मा, जिला गाइड आयुक्त मधुबाला कनौजिया, जिला कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र वैश्य,जिला संगठन आयुक्त महेंद्र सिंह, रश्मि श्रीवास्तव, जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जिला संयुक्त सचिव निधि महेन्द्रा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त वंदना पांडेय, मुख्यालय आयुक्त डॉ परेश पांडेय,रमाकांत मौर्य, विवेकानंद पांडेय,मोहम्मद अज़हर खान,गौरव सिंह, बृजेंद्र कुमार दुबे, रामबाबू गुप्ता राजेंद्र प्रसाद वर्मा, शशांक यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।