संयुक्त विकास आयुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्यालय परिसर में रोपित किया पॉम ट्री

अयोध्या। मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देश के क्रम में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद चंद्र जैन, अयोध्या मंडल की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया गया। संयुक्त विकास आयुक्त ने शेष बचे कार्यो को जल्द पूरा करते हुए 31 जुलाई तक हस्तगत कराए।जिस पर पी डब्लू डी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया तथा शेष कार्य माह अंत तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने विद्यालय परिसर में पॉम ट्री रोपित किया और कहा कि परिसर में एकरूपता लाने एवम और अधिक आकर्षक बनाने के लिए थीम आधारित पौधों को रोपित किया जाय।निरीक्षण के दौरान उप श्रम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, रजनीश गौतम,अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड, रमाशंकर मौर्य,अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड रुदौली पंकज राय,अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अयोध्या, नारायण पी के राय, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, प्रभात कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रोजेक्ट मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, तीन गम्भीर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya