जिला चिकित्सालय में भर्ती बेसहारा महिला ने तोड़ा दम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला को डीएम ने कराया था भर्ती

  • रौनाही थाना क्षेत्र के हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त मिली थी महिला

फैजाबाद। रौनाही थाना के गोड़वा के निकट बीते जुलाई माह में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में हाइवे पर मिली अज्ञात वुद्ध महिला जिसे जिलाधिकारी डा. अनिल पाठक द्वारा अपने वाहन से जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया था और प्रतिदिन वह महिला का हालचाल लेने जिला चिकित्सालय आया करते थे। महिला ने आखिरकार सोमवार को प्रातः 7.55 पर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा उक्त अज्ञात महिला का शव मर्चरी में रखवा कर कोतवाली नगर पोस्टमार्टम हेतु पुलिस मेमो भेज दिया गया है।
बातते चलें कि जिला चिकित्सालय में भर्ती लगभग 55 वर्षीय अज्ञात महिला बीते 11 जुलाई को किसी दुर्घटना का शिकार हो गई थी उसके पैर की जांघ व मुंह के दोनों तरफ के जबड़े टूट गए। वह रास्ते में पड़ी कराह रही थी। शाम को डीएम डॉ. अनिल पाठक के साथ अधिकारियों का काफिला कहीं जा रहा था। रास्ते में घायल पड़ी महिला पर नजर गई तो डीएम ने वाहन रोकवा कर उसकी स्थिति जानी। इसके बाद उसे इलाज के लिए रात्रि 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल में पूरी टीम उसके इलाज में लग गई। आर्थो सर्जन डॉ. जीआर गौतम ने जांघ की हड्डी का ऑपरेशन किया। जबड़ा सही करने के लिए डॉ. गौतम ने ही किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के डेंटल डिपार्टमेंट के चिकित्सक प्रोफेसर हरीराम से सम्पर्क किया। 26 सितम्बर को डॉ. हरीराम ने लखनऊ से जिला अस्पताल आकर महिला के जबड़े का ऑपरेशन किया था ऑपेरशन में डॉ. गौतम व डॉ. शोभना ने सहयोग किया। . जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. आरपी राय भी ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे। डॉ. हरीराम ने बताया कि दोनों तरफ का जबड़ा टूटा होने के कारण महिला अपना नाम व निवास के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पायी उन्होंने बताया कि जब पता चला महिला बेसहारा है तो वह ऑपरेशन करने फैजाबाद जिला अस्पताल आ गए। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार राय ने भी बताया कि महिला का नाम क्या है, वह कहां की रहने वाली है, यह जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि जब से महिला को भर्ती किया गया था तब से डीएम श्री पाठक सुबह-शाम कभी भी अस्पताल आकर उसका हाल जानते रहते थे। महिला की पूरी सेवा अस्पताल का स्टाफ कर रहा था अस्पताल से ही महिला को पहनने के लिए कपड़ा भी दिया गया था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya