फैजाबाद। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने रिकाबगंज चौराहा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 14 वाहनों का जहां चालान किया गया वहीं 1200 रूपये समन शुल्क वसूला गया। अभियान में महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, उप निरीक्षक सरोज देवी तथा कई महिला आरक्षी शामिल रहीं। चेकिंग के दौरान लोगों को हिदायत दी गयी कि वह सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.