अन्तरविश्वविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पहले दिन के खेल में लवली विश्वविद्यालय रहा विजेता

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर (आई.ई.टी कैम्पस) फिजिकल एजुकेशन ग्राउंड में भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा आवंटित उत्तरी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयीय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी डॉ. वी.एस. चौहान एवं विशिष्ट अतिथि आनन्द किशोर पाण्डेय तथा अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने उत्तरी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयीय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया, तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी डॉ. वी.एस. चौहान ने कहा कि आज यह प्रतियोगिता सभी को साधारण कार्यक्रम लग रहा होगा। लेकिन जब यहां से कोई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर निकलेगा तब आज का यह कार्यक्रम एतिहासिक होजायेगा। उन्होंने यूनिसेफ के एक अध्ययन की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर आप खेल पर सौ रूपयें खर्च करते है तो चिकित्सा के एक हजार रूपयें बचा सकते हैं। आज हमारे देश में 60 प्रतिशत युवा है जिनके लिए खेल एक साधन है। उससे उनका विकास हो सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि विगत एक वर्षों से जो सपना देख रहा था आज वह साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आगे से इसी परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग की कक्षायें चलेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह परिसर आपका है इसे सजाने संवारने की जिम्मेदारी भी आपकी है। प्रो0 दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों के मार्ग प्रशस्त होने की शुभकामनाएं दी। स्वागत भाषण में क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो0 आर0के0 तिवारी ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि हमें नवीन परिसर कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित की वजह से प्राप्त हुआ। पिछले 18 माह में हमारे विश्वविद्यालय ने देश-विदेश में खेल के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। राम की धरती पर रंग-बिरंगे झंडों के माध्यम से हम नैतिक आचार विचार को बढ़ावा दे सकते है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयीय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता में 22 नवम्बर से 26 नवम्बर के मध्य उत्तरी भारत की 32 टीमें खो-खो प्रतियोगिता में अपना भाग्य आजमायेंगी। जिनमें 28 टीमें आ गई है। शेष टीमें 23 तक विश्वविद्यालय आ जायेंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 अशोक शुक्ला ने किया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सचिव ने संतोष गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता के अवसर पर प्रो.एम.पी. सिंह, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. सी.के. मिश्र, प्रो. एस.के. रायजादा, प्रो. लाल साहब सिंह, कार्यपरिषद सदस्य एल.के मिश्र, ओ.पी. सिंह, डॉ. विजय मित्र द्विवेदी, डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. कपिल राना, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। आज भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा आवंटित उत्तरी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयीय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता में प्रथम मैच एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय एवं लवली विश्वविद्यालय के बीच हुआ। जिसका विजेता लवली विश्वविद्यालय रहा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya