समस्याओं का समाधान करने के बजाय जुमलेबाजी कर रही भाजपा सरकार: सभाजीत सिंह

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

छुट्टा जानवरों व अन्य समस्याओं को लेकर आप ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

फैजाबाद। छुट्टा जानवरों से फसल नुकसान का किसानो को मुआवजा देने, छुट्टा जानवरो की वजह से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओ मे घायलो को निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करने, चीनी मिलो पर किसानो का करोड़ो रूपये बकाये का भुगतान करने, सरकारी अस्पतालो मे दवाईयों की कमी को पूरा करने, गरीबो को मिलने वालो राशन का समय से वितरण करने व अन्य जन समस्याओ को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह की अगुवाई मे सदर तहसील के सामने तिकोनिया पार्क मे धरना प्रदर्शन किया मुख्य मंत्री को सम्बोधित छः सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन के प्रतिनिधि नयाब तहसीलदार सदर को सौपा।
धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि छुट्टा जानवरो की वजह से किसानो की फसल दिन प्रतिदिन नुकसान हो रही है और किसान बरबाद हो रहा है। सरकार किसानो की फसल नुकसान का मुआवजा देना व घायलो के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसानो को फसल का वाजिब मूल्य नही मिल रहा है और न मुआवजा मिल रहा है। किसानो के गन्ने का बकाया भुगतान नही हो रहा है। सरकार किसानो की समस्याओ का समाधान करने के बजाय उनके साथ जुमलेबाजी कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालो ने दवाईयों का अभाव है सरकार दवाईयों की आपूर्ति नही कर पा रही है मरीज दर-दर की ठोकरे खा रहा है साथ ही साथ निजी अस्पतालो व डाक्टरों के शोषण का शिकार हो रहा है। श्री सिंह ने गरीबो के मिलने वाले राशन समय से वितरित ने किये जाने व सभी गरीबो को राशन न मिलने की बात कही। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा बक्श सिंह का संचालन नदी रजा ने किया।
छः सूत्रीय मांग पत्र मे छुट्टा जानवरो से हो रहे किसानो की फसल निकसान का मुआवजा देने घायलो के निःशुल्क इलाज का इंतजाम करने किसानो के गन्ने का बकाया मूल्य का भुगतान देने सरकारी अस्पतालो मे दवाईयो की आपूर्ति सुनिश्चित करने सभी गरीबो को राशन देने व समय से वितरण करने की मांग प्रमुख है।
धरने मे गंगा बक्श यू0के0 द्विवेदी, नदीम रजा, अनिल कुमार प्रजापति, मो0 इस्राईल, गायत्री मिश्रा, शौकत अली शाही, राजीव पाठक, अशोक कुमार गौड़, परिक्रमा राम, मो0 दानिश, मो0 जफर, एम0पी0 सिंह, मालती गौड़, मो0 शारजा, राम कुमार साहनी, विमला पाण्डेय, मीना गौड़, गुरू प्रसाद यादव, सुनील मौर्या, मो0 अली, अरूण कुमार मिश्रा, शेष मणि मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप सेे शामिल थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya