उपजा अयोध्या के अध्यक्ष इन्द्रभूषण, महामंत्री बने सतीश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अप्रैल में उपजा आयोजित करेगा जिलास्तरीय पत्रकार सम्मेलन

अयोध्या। प्रेस क्लब में आयोजित उ.प्र. जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सर्वसम्मत से इन्द्रभूषण पाण्डेय को अध्यक्ष व सतीश पाठक को महामंत्री चुना गया। साथ ही संगठन के द्वारा कार्यक्रमो की रूपरेखा पर चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया में, राकेश यादव, मनोज पाण्डेय व देवशरण पाण्डेय को उपाध्यक्ष, अमित मिश्र को उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी, नरेन्द्र पाण्उेय कमलेश गुप्ता को मंत्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया।जेपी तिवारी, त्रियुग नारायण तिवारी, वीएनदास, कमलेश श्रीवास्तव नाथ बक्श सिंह, केके मिश्र, को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मिल्कीपुर से विनोद तिवारी, बीकापुर से रवि पाण्डेय, बीरेश श्रीवास्तव अयोध्या नगर, सुदीप त्रिपाठी सदर, कमाल अहमद को सोहावल का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में तय किया गया कि अप्रैल माह में एक जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन कराया जाएगा। जिसकी रूपरेखा व कार्यक्रम स्थल के बारे में चर्चा की गई। मीडिया डायरेक्ट्री प्रकाशन के सम्बध में चर्चा की गई। जिसके लिए सम्बंधित पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौपीं गई। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार तिवारी, कृष्ण मोरारी सिंह, नरेन्द्र देव पाण्डेय, नानक चंद्र गुप्ता, त्रिलोकी नाथ द्विवेदी, रवि प्रकाश पाठक, साजिद हुसैन रवि कुमार पाण्डेय, कमलेश गुप्ता, रवि कुमार मौर्य, सुदीप त्रिपाठी, राम कुमार राय, वेद शरण पाण्डेय सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya