व्यक्ति समाज व लोकतंत्र तीनो  स्वास्थ्य के वृहत्तर आयाम हैं : डॉ. उपेन्द्र मणि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा 15 दिवसीय सेवा शिविर का हुआ शुभारम्भ

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के सेवा विभाग द्वारा लोहिया नगर स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान पर 15 दिवसीय स्वास्थ्य सेवा एवं जागरूकता शिविर का शुभारम्भ महानगर सह सेवा प्रमुख डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी व नगर कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख श्री त्रिलोकी जी द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ववलन व माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ उपेन्द्र मणि ने कहा भारतीय स्वस्थ जीवनशैली में हमारा आहार विहार व विचार शुद्ध होता है हमारा मत स्वस्थ संवाद के रूप में व्यक्त होता है। वैसे ही वृहत्तर परिप्रेक्ष्य में लोकतंत्र में मतदान का अवसर होता है जब एक स्वस्थ गणतंत्र की स्थापना होती है। चिकित्सा में उचित मार्ग पद्धति औषधि की आवश्यकता प्रयोग आदि का निर्धारण कुशल चिकित्सक ही कर सकता है अतः देख सुन पढ़कर अनावश्यक दवा का स्वयं से प्रयोग नहीं करना चाहिए। गर्मी के दिनों में डिहाईड्रेशन से बचने के लिए राम रसायन अर्थात नींबू पानी नमक व चीनी का शर्बत या ओआरएस घोल पीना चाहिए।

विरष्ठ नागरिक त्रिलोकी जी ने कहा 75 वर्षों से अधिक आयुवर्ग के लोगों को अपनी बाल्य पीढ़ी के साथ संस्कार पोषण का कार्य करना चाहिए, यही अमृतकाल है। शिविर का संयोजन कर रहे बौद्धिक प्रमुख डॉ.कपिल देव शुक्ल ने बताया नगर के सभी पद्धतियों के 15  चिकित्सकों की क्रमवार सेवा सुनिश्चित कर जनसामान्य के लिए निःशुल्क  स्वास्थ्य परामर्श व जागरूकता की सेवा उपलब्ध रहेगा।

उक्त शिविर हेतु प्रत्येक दिन नगर कार्यकारिणी से स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं। प्रथम दिन डॉ.दीपनारायण ने अपनी सेवा दी और 65 लोग सेवा से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर ब्रह्मा बाबा मन्दिर के व्यवस्थापक  संतोषदास,  वरिष्ठ नागरिक कृष्ण कुमार,रघुनाथदास ,फतेहबहादुर ,गया प्रसाद  सतीश,नगर प्रचारक दिव्यांश एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya