in ,

संध्या सरोवर के नाम से जाना जाएगा इंदिरा मत्स्य विहार

-नमामि गंगे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अशोक कुमार ने किया निरीक्षण

अयोध्या। सिविल लाइन इलाके बना इंदिरा मत्स्य विहार तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने को है अब इस तालाब का नाम बदलकर “संध्या सरोवर“ कर दिया गया है। दो वर्ष पहले तक जिस जगह पर लोग जाने से भी कतराते रहे होंगे। अब वहां का नजारा ही बदल गया है। तालाब के पानी के ट्रीटमेंट के बाद आस-पास की दीवारों पर सुंदर चित्र उकेरे गए हैं। साथ ही यहां पर बने पार्क में कैंटीन व तालाब में नौका विहार की सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत हुए सौंदर्यीकरण का जायजा लेने के लिए मंगलवार को प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अशोक कुमार संध्या सरोवर पहुंचे।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अशोक कुमार ने पार्क में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब लोग कुओं और तालाब के पास रहकर अपनी जिंदगी गुजार दिया करते थे, लेकिन आधुनिकता में इनका ख्याल नहीं रखा गया। अयोध्या के पांच कुंडों व अन्य कार्यों के सौंदर्यीकरण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण नमामि गंगे के पास आया था। 9 करोड़ रुपये सेंक्शन हुए थे। लगभग हर जगह का कार्य पूरा हो चुका है।

संध्या सरोवर का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। यहां पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब का नजारा बिल्कुल बदला हुआ है। उन्होंने बताया कि संध्या सरोवर की दीवारों पर वन्य जीवों की आकृतियों को उकेरा गया है। इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव सत्येंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  दोहरे हत्याकाण्ड में दोषसिद्ध दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

श्रीराम जन्मभूमि पथ निर्माण की धीमी प्रगति पर बिफरे मण्डलायुक्त

गुप्तारघाट से जमथरा घाट तक पुनरोद्धार का डीएम किया निरीक्षण