पुण्यतिथि पर याद किए गये भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नेहरू के योगदान बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती : राजेन्द्र प्रताप सिंह

अयोध्या। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेद सिंह तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी.। पंडित नेहरू सच्चे समाजवादी और लोकतंत्र के प्रणेता थे।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे।वह एक ऐसे लोकतांत्रिक शख्स थे जिन्होंने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला व सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष शीतला पाठक तथा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने कहा स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू दुनिया भर में सम्मानित राजनेता थे ।पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा तथा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा पंडित नेहरू भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फ्लावर नकवी , राम बहादुर सिंह ,रामेंद्र त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश पांडे ,अशोक कुमार राय ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, चंचल सोनकर, राहुल मौर्य, मो आरिफ, आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya