रामलला के दरबार पहुंचे कर्नाटक सरकार के आईएएस अधिकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद


अयोध्या। सोमवार को रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री दयानंद शुक्ला व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कर्नाटक सरकार के आईएएस अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या की सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका और भगवान राम की कुलदेवी कहीं जाने वाली बड़ी देवकली मंदिर में भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने बताया कि दर्शन करने वालों में कर्नाटक सरकार की आईएएस अधिकारी डॉ अनुराधा, के एन सीईओ बैंगलोर व यस नटराजन पी एस फूड मिनिस्टर कर्नाटक सरकार व उनके परिवार के लोग शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों के साथ दयानंद शुक्ला ने भी भगवान रामलला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया और उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भगवान रामलला से 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के लिए आशीर्वाद मांगा है।

इसे भी पढ़े  त्रिलोदकी गंगा के किनारे मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya