in

बीमा के प्रति फैज़ाबाद मंडल में बढ़ी जागरूकता : चन्द्र सिंह दास्पा

-42 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर देश में हांसिल किया प्रथम स्थान

अयोध्या। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 36878 अधिक लोगों ने एल आइ सी की पालिसियां ली। भारतीय जीवन बीमा निगम के फैज़ाबाद मंडल ने 30 सितम्बर 2021 के अर्ध वार्षिक आंकड़ों के अनुसार अपने 310000 पालिसियों के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 130476 पालिसी कर 42 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि वरिष्ठ मंडल प्रवंधक चन्द्र सिंह दास्पा के कुशल नेतृत्व में हासिल हुई।

चन्द्र सिंह दास्पा ने वरिष्ठ मंडल प्रवंधक के रूप में  24 मई 2021 को एल आई सी फैजाबाद मंडल में कार्य भार ग्रहण किया तथा अपने सरल स्वभाव, दूरदर्शी निर्णय लेने की क्षमता के कारण जहाँ शाखाओं में प्रशासनिक स्तर पर आमूलचूल सुधार किया , शिकायतों के तत्काल निस्तारण की व्यवस्था बनाई वहीं पर जन जन में बीमा की जागरूकता के लिए स्थानीय अखबारों, आकाशवाणी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से अभियान चलाया।

अभी 28 सितम्बर से फैज़ाबाद मंडल के सभी जिलों में बीमा जागरूकता रथ चल रहा है! उनके इन सब प्रयासों के चलते यह मंडल छमाही बंदी में पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रहा जिससे सभी, अभिकर्ता, कर्मचारियों, अधिकारियों व स्थानीय लोगों में खुशी का संचार हो रहा है। चन्द्र सिंह दास्पा उत्तराखण्ड के मुनस्यारी, पिथौड़ागढ़ जिले के रहने वाले हैं और उनकी नियुक्ति भारतीय जीवन बीमा निगम में जून 1992 में एक डाइरेक्ट रिक्रूट अधिकारी के पद पर हुई तब से अब तक उन्होंने निगम में अपने कार्य कुशलता से अनेकों शानदार उपलब्धि हासिल की है।

श्री दास्पा के नेतृत्व में सभी ने मिलकर इस वर्ष 5 लाख बीमा करने का बीड़ा उठाया है जिससे बीमें के लाभ से आम जनमानस लाभान्वित होंगे। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्होंने मंडल के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, विकास अधिकारियों, सीएलआइए, एसोसिएट्स, अभिकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया।

इसे भी पढ़े  तुलसी स्मारक भवन का 19 करोड़ की लागत से किया जा रहा जीर्णोद्धार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

दहेज हत्या में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी फरियाद