मॉल ऑफ अवध मे दो छविगृहों का शुभारम्भ आज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ढिशूम सिनेमा द्वारा थ्री डी फिल्मों का किया जायेगा प्रदर्शन


अयोध्या। जनपद के नवनिर्मित मॉल में स्थित दो छविगृहों की शुरुआत 20 सितम्बर से होने जा रही है। उक्त छविगृहों का उद्घाटन मण्डलायुक्त गौरव दयाल के द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे किया जायेगा। छविगृहों का संचालन ढिशूम सिनेमा द्वारा किया जायेगा। छविगृह में म्यूजिक सिस्टम, पर्दे व प्रोजेक्टर, अत्याधुनिक पर आधारित है तथा इसमे 3 डी फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए मॉल आफ अवध के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि सजती संवरती अयोध्या में आ रहे श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। जनपद के सिनेमा प्रेमियों के लिए 21 जुलाई से आरम्भ किया जायेगा । उक्त जानकारी मॉल आफ अवध के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह ने दी।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में जगदीशपुर विधायक का हुआ सम्मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya