स्वतंत्रता सेनानी नारायणदास खत्री के जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का भी हुआ उद्घाटन

अयोध्या। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट फैजाबाद द्वारा नारायणदास खत्री (स्वतंत्रता सेनानी) के जन्म शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ शनिवार को न्यायमूर्ति डी. पी. सिंह ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी स्थल होटल कृष्णा पैलेस, सिविल लाइन, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या पहुंच कर सर्वप्रथम “नारायण दास खत्री स्मृति अध्ययन केंद्र“ का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात हॉल नं एक में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. निर्मल खत्री, श्रीमती वीना खत्री, मेला प्रभारी श्रीमती रीता खत्री, राजकुमार खत्री, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. ए. के. मित्तल, श्रीमती कुसुम मित्तल, रजत खत्री, मानसी सेठ खत्री, निरंकार सिंह, कफील अहमद अंसारी, राकेश केसरवानी, करूणेश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर. के. राय, डी. आई.ओ.एस. राजेंद्र पांडेय, रामवल्लभा भगवंत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण पाण्डेय व पूर्व प्राचार्य आलोक तिवारी, कालका प्रसाद नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. मिश्रा, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, प्रेस क्लब अध्यक्ष हरिकृष्ण अरोड़ा, दीपकृष्ण वर्मा, निशीथ वर्मा, श्रीमती अलका वर्मा, अविनाश चंद्रा, सुप्रीत कपूर, धीरज कुमार सोनी, ज्ञान मोटवानी, मुकेश पटेल, श्रीनिवास शास्त्री, विनोद मिश्र, उग्रसेन मिश्र, अभिनव मिश्र, अनूप मिश्र आदि उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में लोकभारती समूह, लक्ष्मी प्रकाशन, रूपा पब्लिकेशन्स, नई दिल्घ्ली, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, नई दिल्घ्ली, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, वाणी प्रकाशन, नई दिल्घ्ली, भारतीय ज्ञानपीठ, प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली, सस्ता साहित्य मण्डल, श्रृंखला प्रकाशन, आर्य प्रकाशन, किताबघर प्रकाशन, रीडर्स डेस्टिनेशन, निखिल पब्लिशर्स, टंडन बुक डिपो, सनातन संस्था व भवदीय प्रकाशन के स्टॉल लगे हैं। यह पुस्तक प्रदर्शनी जन सामान्य के लिये प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक 15 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya