शरद ऋतु में आधे घंटे देर से सोकर उठेंगे रामलला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रृंगार आरती का सजीव प्रसारण साढ़े छह बजे से


अयोध्या। शीत ऋतु शुरू होने साथ श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव कर दिया है। आज से ही सामान्य दर्शन के लिए जन्मभूमि पथ (डी-वन) से प्रवेश रात्रि नौ बजे के बजाय साढ़े आठ बजे तक कर दिया गया है।

गुरुवार भोर से मंगला आरती भोर में चार बजे के बजाय साढ़े चार बजे होगी। इसके बाद पट बंद हो जाएगा।श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के स्थान पर साढ़े छह बजे होगी। श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण सुबह छह बजे से 6.20 बजे के बजाय साढ़े छह बजे से छह पचास बजे तक होगा। श्रद्धालुओं को पहली पाली में दर्शन पहले की तरह सुबह सात बजे से ही सुलभ होगा। मध्याह्न 12 बजे राजभोग आरती के बाद मंदिर का पट अपराह्न साढ़े 12 बजे से एक बजे तक बंद रहेगा। मंदिर का पट दर्शन के लिए अपराह्न एक बजे दोबारा खोला जाएगा।

शरद ऋतु के कारण रामलला के रामलला के दर्शन अवधि में आधे-आधे की कटौती की गई है। जिसके कारण दूसरी पाली में जन्मभूमि पथ से दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि नौ बजे के बजाय साढ़े आठ बजे तक हो होगा। बदले शेड्यूल में रात्रि दस बजे होने वाली शयन आरती अब साढ़े नौ बजे ही होगी

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya