सावन के दूसरे सोमवार पर राम नगरी मे जुटी शिवभक्तों की भारी भीड़

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कडी सुरक्षा मे भक्तों ने किया सरयू स्नान व जलाभिषेक


अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी में उमडा आस्था का सैलाब। प्रात से ही मंदिरों मे दर्शन और पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। राम की पैडी के किनारे भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ पर शिव भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ जुटी। पुलिस की कडी सुरक्षा के बीच शिव भक्तों ने नागेश्वर नाथ मे जलाभिषेक किया।

सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण प्रातः चार बजे से ही सरयू नदी मे स्नान के लिए जुटे। पवित्र सरयू जल लेकर नागेश्वर नाथ की ओर बढ़ते दिखाई दिए। सावन का दूसरा सोमवार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे मे शिव भक्तों से रामनगरी पटी रही। प्रातः से हर हर बम बम के साथ जयकारों से रामनगरी गूंजती रही। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है और शहर में भी बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जलाभिषेक, के लिए प्रातः तीन बजे से ही सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ का द्वार शिवभक्तों के लिए खोल दिया गया था। लोगों ने भोले नाथ का जलाभिषेक किया और मोक्ष प्राप्ति की कामना की। सोमवार को रामनगरी मे बडी संख्या मे जलाभिषेक के लिए कांवडिए भी जुटे रहे । इस बीच पुलिस के आला अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को चार चौबंद करने मे लगे रहे। रूट डायवर्सन के कारण शिव भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने मे पुलिस को कुछ राहत रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya