एनएचएम की जिला कार्यकारणी घोषित

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-ऊर्जा व अनुभव का मिश्रण है नयी टीम : डा. आलोक मनदर्शन

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिला इकाई की पुनर्गठित एन एच एम कार्यकारणी का अनुमोदन राज्य इकाई द्वारा कर दिया गया है।

राज्य इकाई अध्यक्ष मयंक ठाकुर व महामंत्री आदित्य भारती द्वारा जारी अनुमोदित कार्यसमिति में वंशमणि पान्डेय को जिला प्रभारी के साथ डा पृथ्वीपाल को संरक्षक व दिवाकर पांडेय को अध्यक्ष तथा अखिलेश प्रताप सिंह को महामंत्री बनाया गया है।डा शैलेश सिंह व मनीष तिवारी को उपाध्यक्ष तथा अनीशा यादव व रेशू शुक्ला को महिला विंग की कमान के अलावा मयंक भारद्वाज को संगठनात्मक संयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।

मीडिया प्रभारी डा आलोक मनदर्शन ने यह जानकारी देते हुई आशा व्यक्त की है कि इस टीम में अनुभव व युवा ऊर्जा समाहित होने से बेहतर लोकतंत्रात्मक गुणवत्ता होगी जिससे संगठन में मजबूती व एकजुटता का संचार होगा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya