in ,

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर निकाला गया सम्मान मार्च

-नगर निगम परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर किया नमन


अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम सेनानी, राष्ट्र पुरुष और जन जन के नायक, समस्त भारतीयों के दिलों पर राज करने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126वी जयंती पर सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वावधान में जनपद अयोध्या के संभ्रांत नागरिकों की अगुवाई में चौक घंटाघर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक सम्मान मार्च निकाला गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्त एवं विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह द्वारा झंडी दिखाकर सम्मान मार्च का शुभारंभ किया गया।

मार्च का नेतृत्व नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व उप सभापति बुद्धिपाल प्रजापति, राजेश गौड़, अनुभव जयसवाल, अनिल सिंह, पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय दादा, सुप्रीत कपूर, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य अजय मोहन श्रीवास्तव, अवध इंटरनेशनल के अतुल कुमार सिंह, विकास सिंह देवगढ़, शरद पाठक बाबा, भाजपा के मनोज श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, संग्राम सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता दुर्गा पूजा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं सह संयोजक गगन जायसवाल,कांग्रेस के राजेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश नाहर, कोआपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, गिरीश पांडे डिप्पुल, अधिवक्ता दिनेश तिवारी आदि ने किया। पार्षद अशोका दिवेदी एवं मातृशक्ति प्रमुख सुनीता श्रीवास्तव के साथ शकुंतला गौतम, रीना द्विवेदी, शशि शर्मा एवं सुप्रिया के साथ महिलाएं रथ के आगे आगे चल रही थी। समस्त राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं की उपस्थित में निकाले गए इस सम्मान मार्च में प्रमुख रुप से रतन सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विक्रमा प्रसाद पांडे, प्रचारक सुबंधु जी एवं संगठन मंत्री मोहित जी, नीतीश पांडे, देवेंद्र मिश्रा दीपू, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, विंध्याचल यादव, संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार कसौधन, श्याम जी साहू,पार्षद राम नंदन तिवारी, पार्षद बृजेंद्र सिंह और पार्षद प्रतिनिधि मुरारी सिंह यादव, शिवसेना के संतोष दुबे, कवींद्र साहनी, शैलेंद्र शर्मा बल्ले, ओमेश अग्रहरी, वीरसेन सिंह, देश दीपक जौहरी आदि शामिल थे। सम्मान मार्च में नेताजी के रथ के साथ-साथ दौलत राम यादव बिगुल बजाते हुए चल रहे थे।

सम्मान मार्च नगर निगम परिसर में 23 जनवरी 1970 को स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट द्वारा स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूर्ण हुआ। सम्मान मार्च में साकेत महाविद्यालय अयोध्या के रेडक्रॉस के छात्र प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के साथ, एसएसवी इंटर कालेज के एन सी सी के बच्चे उमाकांत भारती के साथ और लेफ्टिनेंट अर्पण दुबे के साथ गुरुनानक पब्लिक स्कूल खिड़की अली बेग के बच्चे हाथों में तिरंगा तथा नेताजी के नाम की पट्टिका लिए हुए चल रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रसार प्रमुख डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार पूरे मार्ग में नगर वासियों द्वारा मार्च के स्वागत तथा नेताजी को माल्यार्पण एवं आरती करने की होड़ सी लगी थी।

सम्मान मार्च का चौक घंटा घर पर वासुदेव चंदानी, राम गोपाल जयसवाल, शोभित कपूर, कैलाश कौशल, शैलेश मनचंदा, आलोक मनचंदा, एसएलआर ज्वेलर्स के अर्पित अग्रवाल, अंकित चौरसिया, आलोक अग्रवाल, अवध बर्तन भंडार के कमल कौशल, मां अन्नपूर्णा मंदिर पर छेदी लाल सोनी, इंगिता एजेंसी पर निवेन अग्रवाल एवं बबिता अग्रवाल, मां हट्ठी महारानी मंदिर पर पार्षद अशोक सहदेव, राकेश सहदेव आदि, एडवर्ड मेडिकल हाल पर रवि कपूर एवं ऋषभ कपूर, अमीर चंद्र जयसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, संपूर्णानंद, अवि आनंद मन्नू, लोकप्रिया के अनिल कुमार, राजीव शुक्ला एडवोकेट, गीता मशीनरी के ईशान चोपड़ा, गायत्री कृषि उद्योग, परम स्वीट, फैजाबाद सेनेटरी के अनुराग वैश्य एवं अभिषेक वैश्य, कमला नेहरु भवन पर उग्रसेन मिश्र आदि समस्त कांग्रेस जनों द्वारा, केंद्रीय दुर्गा पूजा के शिव जी गौड़, अशोक प्लाईवुड के शंकरलाल आहूजा, यश सर्जिकल पर सुशील जायसवाल आदि, पायनियर ट्रेडिंग कंपनी पर रोहित अग्रवाल आदि, हर्षित, विश्व प्रकाश रूपन, ध्रुव कुमार गोयल, राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल, एक के मेडिकल के आशीष कुमार गोयल, प्रथम गोयल एवं प्रियांश गोयल, विश्व हिंदू परिषद के धीरेश्वर वर्मा,कौशिक प्रमाणिक, विवेक शुक्ल, अरुण मिश्रा, अभिषेक सिंह राठौर,शिव कुमार मौर्य, बजरंग दल के राहुल सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, रिकाबगंज हनुमान गढ़ी पर पांडेय बीज भंडार के संजय पांडे, दिनेश जायसवाल आदि, गीता ट्रैक्टर्स के श्याम पाल चोपड़ा आदि ने नेताजी के चित्र लगे रथ पर पुष्प वर्षा करके नेताजी का माल्यार्पण किया एवं नेता जी की आरती उतारकर मार्च में शामिल अतिथियों का स्वागत एवं जलपान कराकर सम्मान मार्च का भव्य स्वागत किया।

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक एवं रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के महंत रामजी मिश्र ने सम्मान मार्च में शामिल अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण करके आशीर्वाद दिया। समारोह के उपरांत नगर निगम में आयोजित विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण हुआ।

इसे भी पढ़े  रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा ग्रुप और किसानों में ठनी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

लाखों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन रामपथ के कार्यो का किया निरीक्षण