-कैंसर व हृदय रोग पर हुआ ज्ञानवर्धक मंथन
अयोध्या। शाने अवध सभागार में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) अयोध्या यूनिट द्वारा होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने डॉ. हैनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर की।इस वर्ष जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों को ’होम्यो रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।
सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में डॉ. अनुपम सक्सैना, डॉ. बृज किशोर, डॉ. इंद्र नील बनर्जी, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. वाई. पी. मिश्रा और डॉ. बी. एन. सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के साथ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. रईस ने मुख्य अतिथि प्राचार्य को ’राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया।वही मुख्य वक्तव्य और लेक्चर के द्वारा चंदन हॉस्पिटल के डॉ. हेमंत सिंह निरंजन ने ’कैंसर’ विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।
उन्होंने बताया कि विश्व में ओरल कैविटी कैंसर पहले और ब्रेस्ट कैंसर दूसरे नंबर पर सबसे तेजी से फैलने वाले कैंसर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब बेहद एडवांस तकनीकें और उपचार प्रक्रियाएं आ चुकी हैं जिनसे कैंसर का सफल इलाज संभव है। कार्यक्रम की व्यवस्था एचएमएआई के सेक्रेटरी डॉ. मनीष राय के नेतृत्व में की गई। आयोजन में डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. दीप्ति, डॉ. प्रियंका, डॉ. स्वाति, डॉ. दीपक, डॉ. दिलीप, डॉ. विपिन पांडे, डॉ. एजाज, डॉ. अखिल, डॉ. उदय मिश्रा, डॉ. अरुण पटेल, डॉ. राकेश, डॉ. आलोक एवं सी. पी. आर्य सहित जिले के कई प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे।