जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी नहीं उतर पा रही उच्च शिक्षा : डॉ. आराधना पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

उच्च शिक्षा की चुनौतियां व समाधान विषय पर हुआ व्याख्यान

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 24 वे दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह के अर्न्तगत दिनांक 18 सितंबर, 2019 को एमएड विभाग द्वारा उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ0 आराधना पाण्डेय, एमएड विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के समन्वयक प्रो0 राजीव गौड़ ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ0 आराधना पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हमारी उच्च शिक्षा वर्तमान आवश्यकताओं एवं जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी नहीं उतर पा रही है। जिसके कारण शिक्षा के समक्ष कई चुनौतियां खड़ी हो गई है। उच्च शिक्षा के गिरते स्तर छात्रों में भी राजनीतिक दखल के साथ-साथ ज्ञान प्राप्त करने की क्षमता प्रभावित हुई है। यूजीसी के मानकों की अनदेखी, परीक्षा मूल्यांकन जैसी प्रकिया में पारदर्शिता का अभाव पाया जा रहा है। उच्च शिक्षा के रूवरूप को सुधारने के लिए शिक्षाविद्वों एवं सत्तासीन सरकारों के मध्य समुचित तालमेल स्थापित करना होगा। अध्यक्षता विभाग के समन्वयक प्रो0 राजीव गौड़ ने बताया कि उच्च शिक्षा में निश्चित रूप से गुणवत्ता परक शिक्षा प्रभावित हुई है। इसका मुख्य कारण वर्तमान आवश्कताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा में आवश्यक सुधार अपेक्षित है। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 नीलम सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 शशि सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े  हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत का आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya