अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के तराई इलाके में बुधवार को सरयू नदी की सोती में भैंस नहलाने गए नाना और नाती डूब गए। हादसा गांव परसैया के सामने स्थित सरयू नदी की सोती में हुआ। मामले की जानकारी के बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है।
बताया गया कि 60 वर्षीय जगराम अपने नाती शिवा के साथ भैंस नहलाने के लिए सरयू की सोती में गए थे। इसी दौरान शिवा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नाती को डूबता देखकर जगराम उसे बचाने की मशक्कत में जुटे और बचाव के प्रयास में दोनों ही गहरे पानी में समा गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन में हलचल मच गया।
सीओ रुदौली और एसडीएम रुदौली पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को खोजने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है और नदी की सोती में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है। नाना-नाती के डूबने की सूचना पर उनके परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे को लेकर गांव में मातम का माहौल है।