-शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, 11 गरीब कन्याओं का कराया गया विवाह
अयोध्या। महाराजा निषादराज की जयन्ती के अवसर रविवार को मुन्नालाल निषाद पहलवान के आवास रेतिया से महाराजा निषाद राज की भव्य झांकी व शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे हजारो की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। झांकी शहर के विभिन्न इलाको से होकर निषाद भवन अयोध्या पहुंची जहाँ पर सभा का आयोजन किया गया तथा 11 गरीब कन्याओं का विवाह भी सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही के सांसद विनोद कुमार विंद, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जयप्रकाश निषाद रहे।
कार्यक्रम के संरक्षक डा. नानक सरन व श्यामलाल निषाद, अध्यक्ष अरूण कुमार निषाद पहलवान तथा अध्यक्षता अशाराम निषाद व संचालन मोती राम निषाद ने किया। कार्यक्रम में दुर्गेश निषाद, गंगाराम निषाद, मनीराम निषाद, कुश निषाद, पतिराम निषाद, मुकेश निषाद प्रधान, सर्वादीन निषाद प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद, हरीश निषाद, श्रीनाथ निषाद, रामचन्दर निषाद, हरिप्रसाद निषाद संजय निषाद, मंजू निषाद, रामचरन निषाद, राम कृष्ण निषाद, अनिका निषाद, रामजीत निषाद, भरत निषाद, अरविन्द निषाद, जीतू निषाद आदि लोग शामिल थे।
निषादराज गुहा सामाजिक समरसता व सच्ची मित्रता के प्रतीक : तेज नारायण पाण्डेय

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में निषादराज गुहा एवं महर्षि कश्यप की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि निषादराज गुहा सामाजिक समरसता और सच्ची मित्रता के प्रतीक थे, जिनका जीवन समाज को एकता का संदेश देता है। वहीं महर्षि कश्यप को सृष्टि का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मिशम, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, जिला उपाध्यक्ष ओ पी पासवान, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला सचिव सीताराम यादव, प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, जितेंद्र यादव, पंकज पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।