पराजय के भय से उपचुनाव कराने में देरी कर रही सरकार : अखिलेश सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-उत्तर प्रदेश सरकार के शासनकाल में अयोध्या में धर्म के नाम पर बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी ने मिल्कीपुर के संभावित उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल तथा मिल्कीपुर उप चुनाव के प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह कुमारगंज के एक गेस्ट हाउस में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा हमें विधानसभा के उपचुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए अगर विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है तो संगठन न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करना होगा।

राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व गठबंधन में सीटों के बंटवारे को तय करेगा पर हमें उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करना होगा । कार्यकर्ता बैठक में पांच कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उप चुनाव लड़ने के लिए पूर्व प्रत्याशी बृजेश रावत के अलावा राजेंद्र रावत , पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती ,कुमारगंज नगर पंचायत के सभासद संतोष कुमार कोरी,राम अवध पासी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी अखिलेश सिंह फैजाबाद पहुंचकर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के आवास पर पत्रकार वार्ता की। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा राहुल गांधी संसद से सड़क तक भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैक फुट पर हैं।

इसे भी पढ़े  समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो विवेचना : डा. गौरव ग्रोवर

राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की भाजपा सरकार पराजय के भय से उपचुनाव कराने में देरी कर रही है, उत्तर प्रदेश सरकार के शासनकाल में अयोध्या में धर्म के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। अखिलेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्येक विधानसभा में मजबूत संगठनात्मक ढांचा बनाने का कार्य कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ,युवा नेता अंकुर खत्री ,पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, अशोक कनौजिया, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, रामेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।

कुमारगंज में गेस्ट हाउस में हुए कार्यकर्ता बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद,प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ,महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय,महानगर अध्यक्ष सविता यादव,प्रदेश कोआर्डिनेटर शैलेंद्र पांडेय, दिनेश शुक्ला, शिव पूजन पांडेय संजय तिवारी, बृजेश रावत, तेज बलि पांडेय, प्रशांत पांडेय विकास सिंह, शिवबहादुर दुबे, संतोष कुमार ,राम सागर रावत सहित सैकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya