in

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने उठाये कड़े कदम : नितिन मित्तल

-भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र का किया गया स्वागत

अयोध्या। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र नितिन मित्तल का अयोध्या आगमन पर कई स्थानों पर स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की मौजूदगी में उनका स्वागत किया।

युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि यूपी में निवेश बढ़ने से रोजगार की सम्भावनाएं भी बढ़ी है। सरकार उद्योगो को बढ़ावा देने की नीति पर काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने काफी सराहनीय कार्य किये है। नौकरी दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने कड़े कदम उठाये है। जिसके कारण प्रतिभाओं को अवसर मिल रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सम्पर्क व संवाद के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी भाव लाना हमारी प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों को मिल रहा है। इस अवसर पर विशाल सिंह, शिवम सिंह, देवेश तिवारी, रवि शर्मा, आकाश सोमवंशी, सार्थक तिवारी, नितिन पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र शुक्ला, प्रेम अग्रहरि, अभिषेक दास, आशीष शर्मा, दिव्यांश सिंह, कुलदीप मौर्या, कमरवीर सिंह, विकास यादव, विश्वनाथ तिवारी, पिंटू यादव, पवन चौरसिया, दीपक पाण्डेय, अनुराग त्रिवाठी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हत्या के मामले में प्रेमी-प्रेमिका को आजीवन कठोर कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कुलपति ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

प्राचीन शिक्षा पद्धति के असली पोषक है गुरुकुल : प्रो.आर.के. सिंह