भगत सिंह के विचारों को कुचल रही सरकार : सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नई पीढ़ी को भगत सिंह के विचारों को अपनाकर समाज और देश के निर्माण का लेना चाहिए संकल्प

अयोध्या। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा सरकार शहीदे आज़म भगत सिंह के विचारों को कुचल रही।उनकी लड़ाई शोषण विहीन समाज की स्थापना करने के लिए थी।वह चाहते थे कि आजादी के बाद जिस देश की स्थापना होगी उसमें एक इंसान दूसरे इंसान को खरीदने लायक नहीं होगा।उन्होंने फंसी की सजा सुनने के बाद एलान किया कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि असमान व्यवस्था के खिलाफ है।

श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार क्रांतिकारी इतिहास को बदलकर उसे नष्ट करने का प्रयास कर रही हैं।शहीदे आज़म भगत सिंह की114वी जयंती पर नगर निगम स्थिति प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विचार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को भगत सिंह के विचारों को अपनाकर समाज और देश के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम मे विश्वप्रताप सिंह अंशू,देवेश ध्यानी, मुशीर खान राजू,विकास सोनकर, विनीत कुमार कनौजिया, आषीश जायसवाल नीशू, अनुज प्रधान, जसवीर सिंह सेठी, लड्डू लाल यादव, मन्नू शुक्ला, आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  भाजपा सरकार संविधान बदलने का रच रही कुचक्र : अजय राय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya