151000 दीपों से जगमगाया मां कामाख्या धाम का गोमती तट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मां कामाख्या धाम परिसर में भंडारे का हुआ आयोजन


रूदौली। अयोध्या दीपोत्सव से एक दिन पूर्व मां कामाख्या धाम में 1 लाख 51 हजार दीपों को जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। अयोध्या दीपोत्सव के तर्ज पर बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव के द्वारा मां कामाख्या धाम लगातार कई वर्षों से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में दीपोत्सव का आयोजन हुआ।

500 स्वयंसेवकों के साथ हजारों की भीड़ भी मौजूद रही। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि सालभर के इंतजार के बाद हर्षोल्लास का पर्व यानि दिवाली का पर्व आ रहा है। श्रीराम की नगरी समेत पूरे देश में दीपावली पर्व की तैयारियां चल रही है।

इस त्योहार को दीप के पर्व से जाना जाता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ईओ निखलेष मिश्रा, राजकिशोर सिंह पुजारी इंद्रेश कौशिक, महंत सुग्रीव दास, नायब मिश्रा, कप्तान गिरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हाइवे पर वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya