in ,

राम लला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे गोवा और पश्चिम बंगाल राज्यपाल

-सपरिवार रामलला का दर्शन पूजन कर जताई प्रसन्नता

अयोध्या। गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस परिवार संग शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। रामलला का दर्शन पूजन कर खुद को सौभाग्यशाली माना।
दोनों राज्यपालों ने अयोध्या धाम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश विदेश से श्रद्धालुओं का जत्था हर दिन अयोध्या पहुंच रहा है। भारत देश मे अयोध्या सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर स्थापित हुई है।
गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई पत्नी के साथ सबसे पहले पवित्र सरयू का पूजन कर किया स्नान। नौका विहार का भी आनंद लिया। इसके बाद रामलला का किया दर्शन पूजन किया। गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई परिवार के साथ काशी से दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या पहुंचे हैं।
रामलला के दर्शन के बाद कहा कि पहली बार यहां आया हूं। अयोध्या ऐतिहासिक आध्यात्मिक स्थल है। भगवान श्रीराम हमारे लिए आदर्श हैं। राम हमारे देश के भी आदर्श हैं। अब अयोध्या का समग्र विकास हो रहा है। यहां उत्तर प्रदेश सरकार और नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्य की सराहना करता हूं।

देश और पश्चिम बंगाल के लिए  रामलला से मांगा आशीर्वाद : डॉ सीवी आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के लिए भी भगवान राम लला से आशीर्वाद मांगा है। राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनने के बाद अयोध्या काफी बदल गई है। दूर-दूर के लोग भगवान राम लला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
लोगों के लिए अयोध्या सांस्कृतिक राजधानी बन गई है। प्रभु राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या आया हूं। देश के लोगों के लिए प्रार्थना करने आया हूं खासकर पश्चिम बंगाल के लिए। दर्शन से पहले राज्यपाल को सर्किट हाउस में  गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

63 बटालियन सीआरपीएफ के नवनिर्मित कैंपस में जवानों के पारिवारिक आवासों का उदघाटन

लता मंगेशकर चौक अयोध्या में पारस डेयरी ने खोला पारस मिल्क शॉप