दिवंगत शिक्षक के परिजनों को दी आहेतुक सहायता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्राथमिक शिक्षक संघ रूदौली ने प्रदान की 310500 रूपये की सहायता

अयोध्या। विगत दिनों स्कूल जाते समय मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हुए रुदौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय ललुआ पुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष सिंह की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी जिस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रूदौली शाखा ने सभी शिक्षकों के सहयोग से 310500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की इस अवसर पर रुदौली के खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नील मणि त्रिपाठी रूदौली ब्लाक के अध्यक्ष अविनाश पांडे ब्लॉक मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास शिक्षक नेता अशोक यादव राम सुरेश आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या धाम में 25 नवम्बर से निरंतर गूंजेगी राम धुन : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya