in

सामान्य प्रेक्षक ने मतदान की तैयारियों का लिया जायजा

-पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक पी. आकाश व मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर स्थानों का चिन्हांकन, बैरिकेडिंग पार्किंग, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि समस्त तैयारियों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया।

प्रेक्षक पी. प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने संयुक्त रूप से उपरोक्त स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। प्रेक्षक द्वारा स्ट्रांग रूम, वेरिकेटिंग, जाली आदि लगाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ईवीएम कमिशनिंग आदि सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़े  हाईवे पर अवैध कट्स को किया जाए बंद : डीएम

What do you think?

Written by Next Khabar Team

इस बार इंडिया गठबंधन की बनने जा रही सरकार : श्यामलाल पाल

जातिवादी विचारधारा से दूर रहकर कार्य करेगी भाकपा : अरविंद सेन