अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के उपरांत होली से पूर्व कोरोना वायरस के चलते फूलों के साथ सांकेतिक होली मनाई गई । इस कार्यक्रम के माध्यम से उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल ने सभी विद्यार्थियों को होली पर्व के दौरान अपने अभिभावकों के संपर्क में रहने की शपथ दिलाने के साथ-साथ किसी भी अजनबी के संपर्क में आने से दूर रहने के अलावा रंग और अबीर गुलाल से भी दूर रहने की सलाह दी। इसके पश्चात नए सत्र के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर शासन के के आदेशानुसार 31 मार्च तक के लिए विद्यालय को पठन-पाठन के लिए बंद कर दिया गया।
गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खेली फूलों की होली
145
previous post