जानलेवा हमला व आगजनी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। मवई पुलिस ने जानलेवा हमला व आगजनी जैसे विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वांछित अपराधी अरविंद कुमार उर्फ कोइरे पुत्र राम संजीवन यादव निवासी संडवा थाना मवई को मुखबिर की सूचना एसआई विनय कुमार सिंह व कांस्टेबल अशोक कुमार द्वितीय ने संडवा गांव से गिरफ्तार किया है।इसके अलावा पुलिस ने आगजनी घटना में प्रयुक्त की गई एक जिप्सी भी बरामद किया है।पुलिस सूत्रों की माने तो उक्त गाड़ी से मृतक विरजन सिंह के भाई राजू सिंह चलते थे।मवई थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध मवई थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है।बता दें विगत दिनों हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह की हत्या के बाद विरजन सिंह के समर्थको ने हाइवे पर रोड जाम कर कई वाहनो में तोड़फोड़ व दो रोडवेज बसों को आग के हवाले कर दिया था।जिसमें अभियुक्त अरविंद कुमार उर्फ कोइरे नामजद आरोपी था ।जो काफी दिनों से फरार चल रहा था।जिसे शुक्रवार को मवई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मवई एसओ ने बताया कि अभियुक्त अरविंद कुमार उर्फ कोइरे पुत्र राम सजीवन यादव जानलेवा हमला व आगजनी जैसे कई मामलों में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर संडवा गांव से गिरफ्तार किया गया है।इसके विरुद्ध मु0अ0 सं0 102/19 धारा 147/148/149/336/ /323/341/435/307/427/504 भादवि लोक संम्पति में दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya