पूर्व सांसद बाबू मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर 200 मरीजों को फल वितरित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में मरीजों को बांटी गई फल एवं फ्रूटी की किट, बोले अनिल यादव पप्पू-गरीबों के मसीहा थे बाबूजी


मिल्कीपुर। जननायक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल यादव पप्पू एवं नागीपुर के प्रधान प्रतिनिधि शशांक यादव ने सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए आए करीब 200 मरीजों को फल वितरित किए। दोनों ने मरीजों के बीच केला, सेब, अनार और फ्रूटी की किट बनाकर वितरित की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व: बाबू मित्रसेन यादव को याद करने का सबसे अच्छा तरीका जरूरतमंदों और बीमार लोगों की सेवा करना है। इसी भावना के साथ अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

समाजसेवी अनिल यादव पप्पू ने कहा कि स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव गरीबों और जरूरतमंदों के मसीहा थे। उन्होंने जीवनभर दबे-कुचले, शोषित और वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया। गरीबों के अधिकार और सम्मान के लिए उन्होंने सदैव संघर्ष किया और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे।

उन्होंने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव का व्यक्तित्व और उनके संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। यही कारण है कि उनके निधन के बाद भी वह लोगों के दिलों में जीवित हैं और उनकी पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रधान प्रतिनिधि नागीपुर शशांक यादव ने कहा कि बाबूजी ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आम जनता और गरीबों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उनके विचार और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसे भी पढ़े  मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लिया जायजा

इस मौके पर अमर यादव पूर्व छात्र संघ अयोध्या साकेत उमेश यादव , कमलेश यादव, अजय तिवारी अज्जू, धर्मेंद्र यादव, रजनीश यादव, अमन यादव, अवनीश पाल,अंकित यादव, शिवम पांडेय ,अमित यादव ,राहुल शर्मा ,संदीप यादव, पंकज यादव अंकित यादव धर्मेंद्र यादव चौधरीपुर पवन यादव चंदन कुमार अनस अहमद जितेंद्र यादव अतुल यादव अस्पताल के सीएमएस डा.रवि पाण्डेय, डॉ सत्येंद्र मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya