-उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम की बस यात्रा की सुविधा 27 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जायेगी
अयोध्या । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को एक अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिकउपहार प्रदान किया जा रहा है। परिवहन विभाग उ०प्र० शासन के अन्तर्गत ‘मातृशक्ति को सम्मान’ के तहत ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का भव्य शुभारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार अयोध्या क्षेत्र में यह कार्यक्रम सर्किट हाउस अयोध्या में सम्पन्न हुआ।
निःशुल्क बस यात्रा की अवधि उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जायेगी।
*वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष सौगात* उ०प्र० की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के अन्तर्गत विशेष बसो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है।
इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य शुभारम्भ कार्यक्रम को आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
मातृ शक्ति लाभ उठायें-मानचाहा यात्रा पर जाये
सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय अयोध्या ने बताया है कि अयोध्या के अन्तर्गत आने वाले सभी सम्मानित यात्रियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। यात्रा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की सहायता या असुविधा की स्थिति में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर सम्पर्क किया जा सकता है।