चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का महापौर ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

खामियों को दूर करने का दिया निर्देश

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या के चौदह कोसीय परिक्रमा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जमथरा के पास अर्द्धनिर्मित सड़क से होने वाली दिक्कतों की शिकायत स्थानीय पार्षद दिलीप यादव ने महापौर से की। जिस पर महापौर ने शासन व मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है।
मंगलवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने चौदह कोसी परिक्रमा स्थल का भमण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी किया। अस्थाई शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली। कई जगह खामियां दिखने पर उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया। महापौर ने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा में देश के कई स्थानों से आस्था का जनसैलाब अयोध्या में उमड़ता है। श्रद्धालु भगवान राम का स्मरण करते हुए चैदह कोस की परिक्रमा करते है। श्रद्धालुओं को उच्च स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार व नगर निगम कटिबद्ध है। जिसके लिए नगर निगम के द्वारा सफाई, स्वच्छ पेय जल, स्वास्थ्य, और अन्य बुनियादी सुविधाओं की ओर पूरा ध्यान दिया गया है। कई स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा कैम्प भी लगाया गया है। इस अवसर पर परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya