अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दुर्घटना में मृतका युवती के परिवारीजनों को चार लाख का चेक प्रदान किया। युवती बनवारी का पुरवा मांझा बरहटा की रहने वाली थी। बारिश के पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी थी। 17 वर्ष की आयु में मृतका किस्मता क्षेत्र के नागेश्वर पुत्र बिहारी की पुत्री थी। विधायक ने नागेश्वर को तिहुरा मांझा में चौपाल के दौरान चेक प्रदान किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील है। गरीबों को जरुरी हर सहायता मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। सरकार की योजनाओं को बिना भेदभाव को पात्रों को प्रदान किया गया है। गरीबों के जीवन स्तर को विकसित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर तहसील के क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
दुर्घटना में मृतक के परिवार को विधायक ने दिया चार लाख का चेक
101
previous post