अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के सुभाषनगर गन्दा नाला के पास जुआ खेलते हुए ताश के पत्तों के साथ चार लोगों के गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 4760 रूपया व ताश की गड्डी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के शिनाख्त अभि मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य निवासी बल्लाहाता, ननकन सोनकर पुत्र सूरजमल निवासी महजनीटोला, विक्की अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल निवासी देवकाली व गौतम चन्द्र कनौजिया पुत्र रामलखन कनौजिया निवासी टकसाल के रूप में हुई है। जुआरियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में चौकी प्रभारी चौक राजेश कुमार मिश्रा, एसआई अमित शंकर, आरक्षी राहुल कुमार यादव व होमगार्ड अशोक कुमार यादव शामिल थे। अभियुक्तों के विरूद्ध मु.अ.सं. 26/2020 जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जुआ खेलते पकड़े गये चार जुआरी
117
previous post