कुमारगंज पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। कुमारगंज पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को किया गिरफ्तार जुआरियों के पास से 1990 रुपए पुलिस ने किया जब्त। प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की शाम कुमारगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दिया कि कस्बा कुमारगंज के आलू मंडी में चार लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने थाने के उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक हरे कृष्ण, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार आलू मण्डी पहुंचकर चारों लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की जब पुलिस टीम ने तलाशी ली तो चारों लोगों के पास से 1990 रुपए नगद व ताश का 52 पत्ता बरामद किया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कमलेश पुत्र गनपत निवासी बवां, रमेश कुमार पुत्र मोहन प्रसाद निवासी शिवनाथ पुर, बाबूलाल पुत्र भगौती निवासी कस्बा कुमारगंज, सुरज तिवारी पुत्र अमरनाथ निवासी पूरे लाल पाण्डेय थाना कुमारगंज को जुआ खेलते समय पुलिस टीम ने पकड़ लिया था पकड़े गए चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya