सपाईयों ने मनाया पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का 73वां जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का 73वाॅं जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ सहादतगंज स्थित उनके आवास पर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन व बीकापुर के पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव ने उनकी आवास पर पहुॅंचकर पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद पार्टी के अभिभावक हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को मिलता रहता है। इस मौके पर बीकापुर के पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को राजनीति का लम्बा तर्जुबा है। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लोग छोटी-छोटी बातों को भूलाकर मिशन 2019 की तैयारियों में जुटे इस बार समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा का चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के भविष्य हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोबाइल पर पूर्व मंत्री श्री प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं आदि नेताओं ने भी आवास पर पहुॅंचकर व मोबाइल से जन्मदिन की बधाई दी। सहादतगंज स्थित आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और मिठाई वितरित की गयी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, महानगर महासचिव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, इन्द्रपाल यादव, हामिद जाफर मीशन, राम दुलारे निषाद, रंजीत शर्मा, अनिल यादव बब्लू, जयसिंह यादव, मनोज जायसवाल, भीमल कुशवाहा, नन्हकन यादव, कुंवर बहादुर सिंह, लक्ष्मण कनौजिया, सन्टी तिवारी आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव बख्तियार खान, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा, डाॅ0 माखन लाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू, महिला सभा जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, ब्रह्मानन्द यादव, फैयाज अहमद, कमलेश कुमारी, मदन यादव, रामलहू यादव, शिवशंकर यादव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya