अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रांत निरीक्षक एवं विद्या भारती से जुड़े रहे, अयोध्या महानगर के पूर्व कार्यवाहक राजकुमार सिंह का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को दोपहर 1 बजे जमथरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजकुमार सिंह के निधन पर क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों और स्थानीय शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए विवेक सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान हरीकरण सिंह, विकल सिंह, पटेश्वर सिंह, आदर्श सिंह, जेपी सिंह सचाव प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक उनके घर पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
परिजनों ने बताया कि राजकुमार सिंह सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से लंबेसमय से जुड़े रहे और क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों और शुभचिंतकों में भी गहरा शोक है।