पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा शास्त्री जी सादगी और विनम्रता की मिसाल थे।

उनका संपूर्ण जीवन इस देश के लिए समर्पित रहा। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा स्वराज के प्रति उनका दर्शन, संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके प्रयासों हेतु यह देश उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री कि पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए कहा कि जय जवान, जय किसान नारा देकर उन्होंने राष्ट्र को एक नई दिशा दिया। उनके विचार सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा सतीश सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय, कविंद्र साहनी, राजकुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya