पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला सिंह का निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा कार्यालय पर हुई शोक सभा

अयोध्या। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला सिंह के निधन पर भाजपा कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। अपनी पुत्री के विवाह के सम्बंध में वह दिल्ली गयी थी। जहां हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूर्व चेयरमैन निर्मला सिंह का निधन पार्टी व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। नगर पालिका अध्यक्ष के रुप में उनके द्वारा किये गये कार्यो को आज भी याद किया जाता है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि फैजाबाद नगर पालिका में बुनियादी सुविधाओ को लेकर निर्मला सिंह ने काफी कार्य किया था।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता के रुप में उन्हें जाना जाता है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि विषम परिस्थितियों के दौर में भी पार्टी के साथ वह पूरी ताकत से खड़ी रही। भाजपा द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर वह हिस्सा लेती थी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को लगातार उन्होने जनसमान्यत तक पहुंचाने का कार्य किया था।

उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत मनमोहन दास, कमलाशंकर पाण्डेय, एलडीबी चेयरमैन इन्द्रभान सिंह, दिवाकर सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  दंगल में बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानो का मिलवाया हाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya